औरंगाबाद में ट्रक ने बाइक को रौंदा, शिक्षक की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में एनएच 19 पर दर्जी बिगहा मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. औरंगाबाद जाने के दौरान गैस लदे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार शिक्षक प्रमोद मेहता और उनकी बेटी को रौंद दिया.

Aurangabad News: (औरंगाबाद से विनय सिंह किंकर की रिपोर्ट) :
जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बिगहा मोड़ के पास एनएच 19 पर गुरुवार को सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री घायल हो गई. औरंगाबाद जाने के दौरान गैस लदी एक ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद दिया. इसमें गंभीर रूप से जख्मी शिक्षक और उनकी पुत्री को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में स्थानीय लोगों ने लाया. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया.

इलाज के लिए गया जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

इलाज के लिए रास्ते में जाने के क्रम में आमस में शिक्षक ने दम तोड़ दिया. मृत शिक्षक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के बंगरे गांव निवासी सुरेश मेहता के 45 वर्षीय पुत्र प्रमोद मेहता के रूप में हुई है, वहीं उनकी घायल पुत्री 11 वर्षीय निधि कुमारी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में चल रहा है. मृतक बादम प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार को वे बाइक से अपनी पुत्री के साथ औरंगाबाद जा रहे थे. इस दौरान दर्जी बिगहा मोड़ के समीप एनएच 19 पर पूरब दिशा से आ रही गैस लदी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.

शिक्षक की मौत से परिजनों और गांव में पसरा मातम

मगध मेडिकल कॉलेज गया जाने के दौरान रास्ते में आमस में उनकी मौत हो गई. शिक्षक की मौत से उनके घर में कोहराम और रोना-धोना मचा है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. पत्नी और बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस दुखद घटना के बाद बादम प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने भी शोक व्यक्त किया है.

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, चालक फरार

सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक और मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना ले आई है. हालांकि ट्रक का चालक घटना के बाद भागने में सफल रहा. थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एनएच 19 पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है.

Also Read: औरंगाबाद की बड़ी कामयाबी: इंस्पायर अवार्ड में पूरे बिहार में बना नंबर वन, सर्वाधिक 53 बाल वैज्ञानिकों का चयन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >