ओबरा में खेत में खाद डालने गई महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही मौत

Aurangabad News: ओबरा थाना क्षेत्र के नवनेर गांव में शनिवार को तेज आंधी-पानी के दौरान हुए वज्रपात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं.पढिए पूरी खबर नीचे.

(औरंगाबाद के ओबरा से बृजेश द्विवेदी की रिपोर्ट)
Aurangabad news:
ओबरा थाना क्षेत्र के नवनेर गांव में शनिवार को तेज आंधी-पानी के दौरान हुए वज्रपात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. खेत में काम कर रही एक महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बधार में खाद डालने गई थी महिला

मृतका की पहचान नवनेर गांव निवासी उमेश चंद्रवंशी की 48 वर्षीय पत्नी लीलावती देवी के रूप में की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार लीलावती देवी रविवार को गांव के बधार स्थित अपने खेत में गनौरा एवं गोबर खाद डालने गई थीं. इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ आंधी-पानी शुरू हो गया. देखते ही देखते जोरदार वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में लीलावती देवी आ गईं.

मौके पर ही तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली गिरने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों में विक्की कुमार, सूरज कुमार एवं जन्मदिन यादव ने बताया कि वज्रपात इतना तेज था कि महिला को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और उनकी तत्काल मौत हो गई.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार तथा पिकेट प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका अपने पीछे पति समेत दो पुत्र प्रफुल्ल चंद्रवंशी और प्रसून चंद्रवंशी को छोड़ गई हैं.

अत्यंत गरीब है पीड़ित परिवार, मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है और मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह जीवन-यापन करता है. ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था, शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

प्रशासन ने दिया सरकारी मुआवजे का भरोसा

वहीं अंचलाधिकारी हरिहरनाथ पाठक ने बताया कि मामले की सूचना प्राप्त होने के बाद राजस्व कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपदा राहत मद से मिलने वाले मुआवजे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. घटना के बाद पूरे नवनेर गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं.

इसे भी पढ़ें: पूर्व मध्य रेल की नई पहल: यात्रियों को स्टेशनों पर मिलेगा ब्रांडेड फूड, टेंडर और बिजनेस मॉडल पर मंथन शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >