Aurangabad News: बकरीद को लेकर होटलों और गेस्ट हाउसों में सघन जांच

Aurangabad News: एसडीपीओ के नेतृत्व में चला विशेष अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर

Aurangabad News: (ओम प्रकाश) बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बिहार के निर्देश पर मंगलवार की रात विशेष जांच अभियान चलाया गया.

इसी क्रम में दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों में सघन जांच की गई. यह अभियान एसडीपीओ अशोक कुमार दास तथा अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चलाया गया.

पहचान पत्र और रजिस्टर की हुई जांच

पुलिस टीम ने दाउदनगर क्षेत्र के कई होटल एवं गेस्ट हाउसों में पहुंचकर वहां ठहरे लोगों के पहचान पत्र, आगंतुक पंजी और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की.

अधिकारियों ने होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध नहीं कराया जाए. साथ ही सभी आगंतुकों का पूरा विवरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करने को कहा गया.

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने का निर्देश

जांच के दौरान पुलिस ने होटल प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की हिदायत दी.

अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

पूरे अनुमंडल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि बकरीद को लेकर पूरे अनुमंडल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस लगातार गश्त और जांच अभियान चला रही है.

उन्होंने आम लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दें.

उन्होंने कहा कि औरंगाबाद पुलिस जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह सक्रिय और प्रतिबद्ध है.

Also Read : Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >