Aurangabad News : गंगा जी नहइबो ए मैया…पर श्रद्धालु हुए भावविभोर

Aurangabad News:अष्टभुजी महोत्सव़ दूसरे दिन विद्यालयी बच्चों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

औरंगाबाद. बारुण प्रखंड के पिपरा पंचायत में आयोजित अष्टभुजी महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला. महोत्सव का दूसरा दिन मां अष्टभुजी की षोडशोपचार विधि से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ. पूजा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया. सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में आना-जाना लगा रहा. दूसरे दिन के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालयी बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा. कार्यक्रम का नेतृत्व बारुण के प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार और संचालन प्रधानाध्यापक मंकु सिंह ने किया. मंच पर राज्य महोत्सव संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, नवीनगर विधानसभा से राजद के पूर्व प्रत्याशी आमोद चंद्रवंशी, शिक्षक ज्योति शंकर, बारुण नगर पंचायत की चेयरमैन इंदू देवी, पौथू पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव द्विवेदी, धनगाईं पंचायत के मुखिया योगेंद्र चौधरी, समाजसेवी अजीत शर्मा सहित कई अतिथि मौजूद थे. विद्यालयी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया. मध्य विद्यालय मखरा की छात्रा निकी कुमारी और निधि कुमारी ने शानदार प्रस्तुति देकर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी. वहीं मध्य विद्यालय पिपरा की छात्रा अलका कुमारी द्वारा प्रस्तुत भाव नृत्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया. माधुरी कुमारी, सोनम कुमारी, पायल कुमारी, रानी कुमारी, फूल कुमारी और सोनाली कुमारी के सामूहिक नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक प्रस्तुत की. राधामोहन सिंह द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा. लोगों ने औरंगाबाद जिले को महोत्सव जिला घोषित करने की मांग भी उठायी. बीडीओ नीरज कुमार ने कहा कि इस तरह के महोत्सव

सामाजिक और धार्मिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं. भावनृत्य ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

सांस्कृतिक संध्या के दौरान गायक कुशलेश समदर्शी द्वारा प्रस्तुत देवी गीत गंगा जी नहइबो ए मैया सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित गजल गायक राजा मंडल ने लागी लगन मीरा हो गयी मगन और हम तेरे शहर में आये हैं मुसाफिर जैसी गजलों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. छोटी बालिका प्रेरणा प्रकाश के भाव नृत्य एक मीरा एक राधा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मोहित कुमार और उनकी टीम ने शानदार संगीत प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और भव्य बनाया. मौके पर राघव सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, योगेंद्र दूबे, अजीत मिश्रा, विजय कुमार सिंह, अजय कुमार, राजा दिलीप, कर्मदेव पाल, संजय सिंह यादव, आनंद कुमार, रामेश्वर भगत, आलोक कुमार गुप्ता, लाल मोहर प्रजापति और सुरेश विद्यार्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >