औरंगाबाद में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, खराब मिठाइयां बरामद, दुकानदारों को अंतिम चेतावनी

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले में मिलावटी और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. गोह और हसपुरा क्षेत्र में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई.

औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट
Aurangabad News:
औरंगाबाद जिले में मिलावटी और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. गोह और हसपुरा क्षेत्र में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जहां दो मिठाई दुकानों में मानक के अनुरूप गुणवत्ता नहीं मिलने पर मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया. इस कार्रवाई के बाद इलाके के खाद्य कारोबारियों में दहशत का माहौल कायम हो गया.

सुप्रीम कोर्ट और जिला प्रशासन के निर्देश पर चला अभियान

सर्वोच्च न्यायालय और जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार मिलावटी एवं निम्न गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रहा है. इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने गोह और हसपुरा क्षेत्र के होटलों, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों की सघन जांच की.

आधा दर्जन प्रतिष्ठानों में पहुंची जांच टीम

अभियान के दौरान सिंहाड़ी स्थित मगही लाइन होटल, पचरुखिया के रॉयल रेस्टोरेंट, निजामपुर मोड़ टोल प्लाजा के पास होटल परिणा इन, गोह-गया रोड स्थित मोती महल स्वीट्स और गोह शहीद चौक के पास नीरज स्वीट्स समेत करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और भंडारण व्यवस्था की गहन जांच की.

दो मिठाई दुकानों की मिठाइयां पाई गईं खराब

जांच के दौरान मोती महल स्वीट्स और नीरज स्वीट्स में रखी गई मिठाइयों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई. खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसे गंभीर मानते हुए दुकानों में रखी खराब और संदिग्ध मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करा दिया.

अधिकारियों की सख्त चेतावनी

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अजय कुमार ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यह अंतिम मौका है. भविष्य में यदि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन या निम्न गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पाई गई तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. मिलावटी और खराब खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा.

खाद्य सुरक्षा विभाग की खास अपील

अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने भी एकत्र किए गए हैं. इन सैंपलों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि खाद्य सामग्री की वास्तविक गुणवत्ता और शुद्धता का पता लगाया जा सके. खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी खाद्य सामग्री को खरीदने से पहले उसकी ताजगी, गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच अवश्य करें. यदि किसी दुकान में संदिग्ध या खराब खाद्य पदार्थ दिखाई दें तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें.

कार्रवाई से कारोबारियों में मचा हड़कंप

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद गोह और हसपुरा क्षेत्र के मिठाई दुकानदारों और खाद्य व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है. विभागीय अधिकारियों ने संकेत दिया है कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.

Also Read: गोपालगंज में सड़क हादसे में युवक की मौत, नेत्रहीन पत्नी और 4 साल के बेटे से छिना सहारा, आरोपी की तलाश में पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >