औरंगाबाद के कुशवाहा नगर में जिले के पहले शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ, DM ने किया उद्घाटन

औरंगाबाद के कुशवाहा नगर में जिले के पहले 'शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर' का उद्घाटन जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने किया. यह केंद्र शहरी गरीबों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान बनाएगा, जहां मुफ्त ओपीडी, दवाइयां और अन्य सेवाएं मिलेंगी.

Aurangabad News: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत औरंगाबाद नगर परिषद क्षेत्र के कुशवाहा नगर में बुधवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार जिले के पहले 'शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर' (स्वास्थ्य उप केंद्र) का उद्घाटन किया गया. जिलाधिकारी (DM) अभिलाषा शर्मा ने फीता काटकर इसका विधिवत शुभारंभ किया.

DM और अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, रेड क्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह और स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित थे. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी गरीबों और मलिन बस्तियों के निवासियों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान बनाने के लिए ये केंद्र खोले जा रहे हैं. औरंगाबाद के शहरी क्षेत्र में शुरू होने वाला यह पहला आरोग्य मंदिर है.

जल्द खुलेगा दूसरा शहरी स्वास्थ्य उप केंद्र: सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने जानकारी दी कि चालू वित्तीय वर्ष में जिले के शहरी क्षेत्र में कुल दो स्वास्थ्य उप केंद्र स्थापित किए जाने का लक्ष्य है. इनमें से एक केंद्र आज शुरू हो गया है, जबकि दूसरे केंद्र को भी जल्द ही चालू कर दिया जाएगा.

निःशुल्क ओपीडी और दवाइयों समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) मो. अनवर आलम ने बताया कि इस स्वास्थ्य उप केंद्र में सभी सेवाएं पूरी तरह से निःशुल्क होंगी. यहाँ मिलने वाली मुख्य सुविधाओं में शामिल हैं:

  • निःशुल्क ओपीडी (OPD) सेवा एवं आवश्यक दवाओं का वितरण
  • गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (ANC)
  • किट आधारित जांचें एवं नियमित टीकाकरण
  • संचारी व गैर-संचारी (NCD) बीमारियों की स्क्रीनिंग
  • परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों की उपलब्धता

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

उद्घाटन के अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ. नकीब, सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंदन कुमार, डीपीसी नागेंद्र कुमार केसरी और स्वास्थ्य प्रबंधक मो. शाहीन अख्तर सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >