औरंगाबाद में तीन डिसमिल जमीन के लिए मारपीट, पांच महिला सहित 6 घायल

जिले के नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के कसौटिया गांव में महज तीन डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी-डंडे चलने लगे.

Aurangabad News: (औरंगाबाद से सुजित कुमार) जिले के नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के कसौटिया गांव में महज तीन डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी-डंडे चलने लगे. हिंसक झड़प में पांच महिला समेत छह लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक वृद्ध महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

3 डिसमिल जमीन को लेकर मारपीट

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है. घायलों में एक पक्ष से स्व. डोमन मेहता की पत्नी गंगिया कुंवर, राजेंद्र मेहता, उनकी पत्नी बिंदु देवी, महेंद्र मेहता, उनकी पत्नी मीना देवी तथा लालमोहन मेहता की पत्नी नीलम देवी शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से राजकुमार मेहता की पत्नी फूल कुमारी घायल हुई हैं.

क्या है पूरा मामला

सदर अस्पताल में इलाजरत राजेंद्र मेहता ने बताया कि गांव में तीन डिसमिल जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. सरकारी अमीन द्वारा विवादित जमीन की मापी कराई गई. मापी के दौरान जमीन उनके पक्ष में बताए जाने के बाद दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए. राजेंद्र मेहता के अनुसार, नापी खत्म होने के करीब एक घंटे बाद प्रहलाद मेहता, उसके पिता वकील मेहता और रंजीत मेहता समेत कई लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंच गए. आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया और घर में घुसकर महिलाओं के साथ भी मारपीट की.

इलाके में दहशत का माहौल

अचानक हुई इस घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई. मारपीट के दौरान वृद्ध गंगिया कुंवर के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई. परिजनों ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों ने घर को घेर लिया था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही माली थाना पुलिस हरकत में आई. पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार सिंह दलबल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

जमीन विवाद को लेकर मारपीट

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गंगिया कुंवर को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि गोतिया के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि आवेदन या फर्द बयान मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है.

Also Read: रोहतास में ससुर के साथ बाइक से जा रही थी बहू, तभी अपराधियों ने दी बड़ी घटना को अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >