Aurangabad News: क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं : ओबरा विधायक

Aurangabad News: ओबरा विधायक डॉ प्रकाशचंद्र ने पटना में बिहार सरकार के मंत्रियों से मुलाकात कर सड़क निर्माण और राजस्व मामलों के समाधान की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा.

Aurangabad News (ओम प्रकाश की रिपोर्ट): क्षेत्र के विकास, सड़क निर्माण और आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर ओबरा विधायक सह भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव डॉ प्रकाशचंद्र ने पटना में बिहार सरकार के राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल और पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्रहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

NH-139 के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग

डॉ प्रकाशचंद्र ने पथ निर्माण मंत्री से औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग एनएच-139 के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की. उन्होंने सड़क के चौड़ीकरण और फोरलेन निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसके बेहतर होने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी.

जर्जर सड़कों के स्थायी समाधान पर जोर

विधायक ने क्षेत्र की अन्य जर्जर सड़कों और लंबे समय से लंबित सड़क समस्याओं के स्थायी समाधान की भी मांग की. उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क व्यवस्था से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को राहत मिलेगी.

राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन की उठाई मांग

राजस्व मंत्री से मुलाकात के दौरान डॉ प्रकाशचंद्र ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन समेत अन्य लंबित राजस्व मामलों का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इन मामलों में आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए इनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाने चाहिए.

जनता की सेवा को बताया राजनीति का उद्देश्य

डॉ प्रकाशचंद्र ने कहा कि उनकी राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना उनका मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. विधायक ने भरोसा दिलाया कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करते रहेंगे.

Also Read: Aurangabad News: किसान कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा, रेकी करने वाले दो सहयोगी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >