Aurangabad News : फंदे से लटका विवाहिता का शव पुलिस ने किया बरामद

Aurangabad News: मायके वालो ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

गोह़ गोह थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव से फासी के फंदे से लटका एक विवाहिता का शव बरामद किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. इस मामले में मायके वालों ने अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया हैं. गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के निमसर टोले बच्ची बिगहा गांव निवासी अखिलेश कुमार अपनी बेटी ज्योति कुमारी की शादी 2020 में करोना काल के दौरान गोह थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव निवासी श्रवण कुमार के पुत्र लव कुश कुमार के साथ सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर किया था. सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था. गुरुवार की रात ज्योति ने खाना बनाकर सभी परिजन के साथ खाई और रात को करीब 10 बजे अपने कमरे में चली गयी. जब 11 बजे ज्योति की सास सुषमा देवी ज्योति की रूम में रोज की तरह सोने गयी तो अंदर से दरवाजा बंद था. उसके बाद सुषमा ने अपने छोटे बेटा अंकुश को बुलाया. अंकुश ने धक्का मारकर दरवाजा खोला तो देखा की ज्योति पंखा में दुपट्टा के सहारे फंदे पर झूल रही है.

ज्योति की सास ने उसकी मां को बतायी मौत की बात

सबसे पहले ज्योति की सास सुषमा ने ज्योति की मां को फोन लगाकर इसकी जानकारी दी. जब उनलोगों को विश्वास नहीं हुआ तो वीडिओ कॉलिंग कर दिखाया उसके बाद सभी लोग लोहड़ी पहुंचे. हालांकि, इस मामले में मृतका के पिता अखिलेश कुमार ने दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है. ससुराल वालों से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. थानाध्यक्ष मो इरसाद ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी. ऐसे मामले की तहकीकात की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >