औरंगाबाद में झपट्टा मार गिरोह का आतंक, 15 लाख का सोना और नकदी लूटी

Aurangabad News: औरंगाबाद शहर में झपट्टा मार गिरोह सक्रिय है, जिसने चंद मिनटों में लूट की कई बड़ी वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है. करमा रोड में ज्वेलर्स व्यवसायी से 15 लाख का सोना और नकद लूटने के बाद, एसपी अंबरीश राहुल ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Aurangabad News (सुजीत कुमार सिंह): औरंगाबाद में झपट्टा मार गिरोह और लुटेरों के बढ़ते दुस्साहस ने पुलिस की नींद उड़ा दी है. पिछले कुछ दिनों में लूट और छिनतई की कई बड़ी वारदातों के बाद, औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल खुद एक्शन मोड में आ गए हैं. बुधवार को उन्होंने अलग-अलग घटनास्थल का दौरा किया और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया.

ज्वेलर्स व्यवसायी से 15 लाख का सोना और नकदी लूटी

ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के करमा रोड का है, जहाँ मंगलवार की रात बेखौफ अपराधियों ने एक ज्वेलर्स व्यवसायी पर हमला कर दिया. लुटेरों ने व्यवसायी से 2 लाख 40 हजार रुपये नकद और 90 ग्राम सोना (जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है) लूट लिया और फरार हो गए.

SP ने खुद किया घटनास्थल का निरीक्षण

शहर में लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए एसपी अंबरीश राहुल खुद जमीन पर उतरे. उन्होंने 11 मई को हुई दो बड़ी घटनाओं के स्थलों का भी जायजा लिया. पहला मामला अंबिका पब्लिक स्कूल कर्मी राजेश कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह से 4 लाख की लूट का था. जहां उनसे पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के आवास के समीप 4 लाख रुपये छीन लिए गए थे. यह राशि उन्होंने एसबीआई से निकाली थी. दूसरा मामला महिला से चेन स्नैचिंग का था. जिसमें नागा बिगहा मोहल्ला स्थित नारायणा मिशन स्कूल के पास रिंकू देवी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली थी.

तमाम मामलों को ले कर एसपी अंबरीश राहुल का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि सभी घटनाओं की मॉनिटरिंग गंभीरता से की जा रही है. पुलिस की विशेष टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं. गिरोह की पहचान की जा रही है और जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे.

Also Read:पटना में हथियार के बल पर 27 लाख की लूट, कैश वैन को अपराधियों ने बनाया निशाना

    प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

    लेखक के बारे में

    Published by: Aditya Kumar Ravi

    Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
    और पढ़ें

    संबंधित खबरें >

    यह भी पढ़ें >