Aurangabad News: उत्तर कोयल परियोजना की प्रगति की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

Aurangabad News: उत्तर कोयल परियोजना की प्रगति की समीक्षा, निर्माण कार्य, भूमि अधिग्रहण और वितरण प्रणाली में तेजी लाने का निर्देश

Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर कोयल नहर जलाशय परियोजना से संबंधित निर्माण कार्यों, भूमि अधिग्रहण और वितरण प्रणाली की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में औरंगाबाद डीएम Abhilasha Sharma, अपर समाहर्ता Anugrah Narayan Singh, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी Upendra Pandit सहित अन्य संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए.

बैठक में परियोजना के विभिन्न पैकेजों के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों, भौतिक प्रगति, मशीनरी एवं मानव संसाधन की उपलब्धता, भूमि अधिग्रहण, निविदा प्रक्रिया तथा वितरण प्रणाली की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई.

किसानों के लिए महत्वपूर्ण है परियोजना

उत्तर कोयल नहर जलाशय परियोजना झारखंड से प्रारंभ होकर बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर, कुटुंबा, देव, औरंगाबाद एवं मदनपुर प्रखंडों से गुजरते हुए गया जिले तक पहुंचती है. यह क्षेत्र की महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना मानी जा रही है, जिसके पूरा होने पर किसानों को व्यापक स्तर पर सिंचाई सुविधा मिलेगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी.

परियोजना की प्रगति 51.47 प्रतिशत

समीक्षा के दौरान बताया गया कि परियोजना की कुल प्रगति 51.47 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि भौतिक प्रगति 34.15 प्रतिशत है. पिछले सात दिनों में 1.06 प्रतिशत भौतिक प्रगति दर्ज की गई.

परियोजना के विभिन्न पैकेजों की प्रगति इस प्रकार रही

  • पैकेज-3 : 78.43 प्रतिशत
  • पैकेज-5 : 65.70 प्रतिशत
  • पैकेज-6 : 70.75 प्रतिशत
  • पैकेज-8 : 56.32 प्रतिशत
  • पैकेज-9 : 43.38 प्रतिशत
  • पैकेज-10 : 45.83 प्रतिशत
  • पैकेज-11 : 61.41 प्रतिशत

मशीनरी और मानव संसाधन की कमी

मुख्य अभियंता द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया गया कि विभिन्न पैकेजों में आवश्यक 310 मशीनों के विरुद्ध 164 मशीनें तथा 1241 मानव संसाधनों के विरुद्ध 499 कर्मी उपलब्ध हैं. यह क्रमशः 52.90 प्रतिशत और 40.21 प्रतिशत उपलब्धता को दर्शाता है.

वितरण प्रणाली की निविदा प्रक्रिया लंबित

बैठक में वितरण प्रणाली से संबंधित लंबित निविदाओं की भी समीक्षा की गई. नवीनगर, अंबा, औरंगाबाद एवं मदनपुर डिवीजन सहित गया एनकेसीडी क्षेत्र की पुनर्निविदा प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई. गया वितरण प्रणाली के एक हिस्से की निविदा प्रक्रिया शुरू नहीं होने का मामला भी बैठक में उठा.

भूमि अधिग्रहण कार्य जून तक पूरा करने का लक्ष्य

भूमि अधिग्रहण की समीक्षा में बताया गया कि औरंगाबाद जिले में कुल 41.251 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है, जिसमें से 38.5734 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। शेष भूमि का अधिग्रहण जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

वहीं गया जिले में कुल 96.749 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है, जिसमें से 88.045 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है. शेष प्रक्रिया भी प्रगति पर है.

मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक निर्देश

मुख्य सचिव ने परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा सभी विभागों और अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा कर किसानों को जल्द सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

Also Read: तीन राज्यों की कनेक्टिविटी पर संकट! औरंगाबाद के पुल में बड़ी दरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >