औरंगाबाद : मतदाता सूची से जुड़े आवेदनों का 24 घंटे में करें निष्पादन, BDO ने बीएलओ को दिया निर्देश

Aurangabad News : औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड सभागार में आयोजित बीएलओ बैठक में बीडीओ मो. जफर इमाम ने मतदाता सूची से जुड़े नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन संबंधी आवेदनों का 24 घंटे के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया.

Aurangabad News : दाउदनगर प्रखंड सभागार में बीडीओ मो. जफर इमाम की अध्यक्षता में बीएलओ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस समीक्षा बैठक में प्रखंड के कुल 184 बीएलओ मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक के दौरान मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित और अपडेटेड बनाने को लेकर विस्तार से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

24 घंटे के अंदर आवेदन का निष्पादन

बीडीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने, नाम हटाने अथवा किसी भी प्रकार के संशोधन से संबंधित आवेदन प्राप्त होने पर 24 घंटे के भीतर उसका निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष शुद्धिकरण अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरा करना सभी बीएलओ की सीधी जिम्मेवारी है.

नए नाम के लिए फॉर्म छह भरना जरूरी

बीडीओ ने बताया कि नए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म छह भरना अनिवार्य है. इसके साथ ही संबंधित आवेदक को अपनी आयु का प्रमाण-पत्र तथा निवास का प्रमाण-पत्र (एड्रेस प्रूफ) भी अनिवार्य रूप से जमा करना होगा. बीडीओ ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने निर्धारित मतदान क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण करें और पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ें तथा सूची में पूर्व से मौजूद त्रुटियों का शीघ्र सुधार कराएं.

घर-घर संपर्क कर अभियान चलाने का निर्देश

बैठक में मतदाता जागरूकता पर भी विशेष रूप से जोर दिया गया. बीडीओ ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद आवश्यक है. इसलिए सभी बीएलओ अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर लोगों को आवेदन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दें और यह पूरी तरह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहने पाए. बैठक के दौरान निर्वाचन संबंधी विभिन्न अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

Also Read : औरंगाबाद DM अभिलाषा शर्मा ने मुख्य सचिव के साथ की टीबी अभियान की समीक्षा, फूड बास्केट पर दिया गया जोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >