Aurangabad News : औरंगाबाद पुलिस की छापेमारी में 49 गिरफ्तार

Aurangabad News: शराब, गांजा तस्करी पर कसा शिकंजा, 1.19 लाख रुपये जुर्माना वसूला

औरंगाबाद ग्रामीण. जिले में अपराध और नशे के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत औरंगाबाद पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 49 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 39 को जेल भेजा गया. पुलिस की कार्रवाई में हत्या के मामले में एक, हत्या के प्रयास में 11, पॉक्सो एक्ट में दो, एनडीपीएस एक्ट में दो तथा मद्य निषेध अधिनियम में 20 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी. इसके साथ ही अन्य मामलों में भी 13 लोगों को पकड़ा गया है. अभियान के दौरान पुलिस ने 89.80 लीटर देशी शराब और 18.543 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. इसके अलावे एक ट्रैक्टर, एक कार, एक बाइक, तीन मोबाइल फोन और 100 सीएफटी बालू भी जब्त की गयी है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 27 लंबित वारंटों का निबटारा किया. वहीं, एक कुर्की की कार्रवाई भी की. वाहन जांच अभियान में 1247 वाहनों की जांच की गयी, जिससे एक लाख 19 हजार 500 रुपये शमन राशि की वसूली हुई. मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 25 लीटर देशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है. देवकुंड थाना क्षेत्र से 0.375 लीटर विदेशी शराब व एक कार जब्त किया गया. ओबरा थाना क्षेत्र से 15 लीटर देशी शराब जब्त किया गया. ओबरा पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के मामले में कंचन बिगहा के राजू कुमार, तरारी के विकास कुमार और मनोरा के हसन जान को गिरफ्तार किया है. अंबा थाना क्षेत्र से 18.165 लीटर विदेशी शराब व बाइक जब्त हुई है. इस दौरान गोह थाना क्षेत्र के प्रिंस कुमार और निपुल कुमार को गिरफ्तार किया गया. बड़ेम थाना क्षेत्र से 45 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. बारुण थाना क्षेत्र में 4.8 लीटर देशी शराब जब्त हुई है. इसके साथ ही नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर व 100 सीएफटी बालू जब्त की गयी. कासमा और अंबा थाना क्षेत्रों में पॉक्सो एक्ट के तहत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. वहीं नगर थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में आरोपित को निरुद्ध किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >