Aurangabad News : लट्टा गांव से 15 कारतूस व बैरल बरामद

अवैध हथियार रखने के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए दोनाली बंदूक का एक बैरल एवं 15 कारतूस बरामद किया है

औरंगाबाद नगर. औरंगाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए दोनाली बंदूक का एक बैरल एवं 15 कारतूस बरामद किया है. पुलिस कार्यालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पौथु थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि लट्टा गांव में स्व रामअवतार शर्मा के पुत्र श्यामकिशोर शर्मा अपने घर में अवैध हथियार व कारतूस छिपाकर रखा है. सूचना के बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची और उक्त घर में छापेमारी की. इस क्रम में 15 जिंदा कारतूस एवं एक दोनाली बंदूक का एक बैरल बरामद किया गया. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar singh_pt

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >