औरंगाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मुहर्रम की नवमी का जुलूस

Aurangabad Muharram News: औरंगाबाद में मुहर्रम की नवमी का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. रात 12:30 बजे तक सभी अखाड़े अपने-अपने इमामबाड़ों में लौट गए. पुलिस और शांति समिति पूरी रात मुस्तैद रही.

Aurangabad Muharram News: (सुजीत कुमार सिंह) मुहर्रम की नवमी पर गुरुवार देर रात से शुक्रवार की मध्यरात्रि तक औरंगाबाद शहर में निकले विभिन्न अखाड़ों के जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और आपसी सौहार्द के माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हुए. रात करीब 12:30 बजे तक सभी अखाड़े अपने-अपने इमामबाड़ों में सकुशल लौट गए, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली.

संवेदनशील इलाकों और मंदिरों पर रही विशेष निगरानी

जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. संवेदनशील स्थानों के अलावा विभिन्न मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार गश्त भी की गई ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका न रहे.

देर रात तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे थानाध्यक्ष

नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा स्वयं देर रात तक शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे. उनके साथ नगर अंचल पुलिस इंस्पेक्टर फहीम आजाद खान, सब इंस्पेक्टर समीर कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, गोपाल कुमार, प्रदीप कुमार, संजीत कुमार, अनित कुमार, मोहम्मद अख्तर, परमानंद राय, परवीन कुमार सिंह और चंदन दास सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान तैनात रहे.

शांति समिति और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने निभाई अहम भूमिका

जुलूस की निगरानी में जिला शांति समिति के सदस्य एवं पैगाम-ए-इंसानियत मुस्लिम समुदाय के अध्यक्ष शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान भी लगातार सक्रिय रहे. उनके साथ वार्ड पार्षद सिकंदर हयात, अब्दुल्ला राजा, राजा खान, औरंगजेब खान, अलीनगर के उस्ताद साबिर खान, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रईस आजम खान, जियाउद्दीन खान, महताब खान सहित मुस्लिम समुदाय के कई गणमान्य लोग पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जुलूस की निगरानी करते रहे.

आपसी सौहार्द से संपन्न हुआ आयोजन

शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने बताया कि शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने वाले सभी जुलूसों पर प्रशासन और जिला शांति समिति की संयुक्त निगरानी रही. सभी समुदायों के सहयोग, आपसी भाईचारे और प्रशासन की सतर्कता के कारण मुहर्रम की नवमी का जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. देर रात सभी अखाड़े सुरक्षित अपने-अपने इमामबाड़ों में लौट गए.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >