औरंगाबाद में चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक चोर गिरोह का हो सकता है खुलासा

Aurangabad Bike Theft: औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस पूछताछ में बाइक चोर गिरोह से जुड़े अहम सुराग मिलने का दावा कर रही है.

Aurangabad Bike Theft: औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान बाइक चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी हो सकती है.

Aurangabad Bike Theft: किन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया?

अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज के निर्देश पर एसआई राजा कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए माली थाना क्षेत्र के मिश्र बीघा निवासी शिव शंकर कुमार और भरतौल निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनके कब्जे से हाल ही में चोरी हुई एक बाइक भी बरामद की है.

Aurangabad News: कैसे पकड़े गए दोनों आरोपी?

जानकारी के अनुसार, रविवार को औरंगाबाद रोड स्थित मछली मार्केट के पास सड़क किनारे खड़ी सोना बिगहा चिल्हकी निवासी विष्णु कुमार की बाइक चोरी हो गई थी. बाद में दोनों आरोपी उसी बाइक से अंबा बाजार पहुंचे और वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर एक होटल में चले गए.

इसी दौरान बाइक मालिक के परिजनों की नजर वाहन पर पड़ गई. नंबर और अन्य पहचान के आधार पर बाइक की पुष्टि होने के बाद उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया और तत्काल अंबा थाना पुलिस को सूचना दी.

औरंगाबाद की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Aurangabad Police: पुलिस पूछताछ में क्या सामने आया?

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी की बाइक जब्त कर ली. इसके बाद उन्हें थाना लाकर पूछताछ शुरू की गई.

थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

आगे क्या होगी कार्रवाई?

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में निगरानी और जांच अभियान भी तेज किया गया है.

Also Read: औरंगाबाद में हल्की बारिश में ही डूबी सड़कें, शिवगंज बाजार में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, आवागमन प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ambuj kumar

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >