औरंगाबाद की अंशु ने NEET में मारी बाजी, 569 अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

NEET UG Result 2026 : औरंगाबाद जिले की अंशु कुमारी ने NEET परीक्षा में 569 अंक और AIR 24259 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. शिक्षक की बेटी की इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

NEET UG Result 2026 : औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र की बसडीहा ग्राम पंचायत के घूरा सागर गांव की अंशु कुमारी ने नीट (मेडिकल प्रवेश परीक्षा) में ऑल इंडिया रैंक 24259 हासिल कर अपने गांव, प्रखंड और जिले का मान बढ़ाया है. अंशु की इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है.

शिक्षक की पुत्री ने परीक्षा में हासिल किए 569 अंक

अंशु मध्य विद्यालय मेहियां के कार्यरत शिक्षक आनंद कुमार एवं कुसुम देवी की पुत्री तथा सेवानिवृत्त शिक्षक सुदर्शन प्रसाद सिंह की पोती हैं. उन्होंने इस कठिन परीक्षा में कुल 569 अंक प्राप्त किए हैं. अंशु की शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उन्होंने अपनी मैट्रिक की परीक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, नवीनगर से 92 प्रतिशत अंकों के साथ तथा इंटर की परीक्षा अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय, नवीनगर से 80 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी. उनके दो भाई अंकित कुमार और संचित कुमार हैं.

Aurangabad News : सफलता पर शिक्षक नेताओं और गणमान्य लोगों ने जताया हर्ष

अंशु की इस गौरवमयी सफलता से उनके शिक्षक परिवार और पूरे नवीनगर क्षेत्र में बेहद खुशी का माहौल है. उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षक नेता धनंजय कुमार सिंह, संतोष कुमार, सुधीर कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, लाल मोहन पासवान, उपेंद्र यादव, बिनोद यादव सहित कई शिक्षकों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने अंशु कुमारी की सफलता पर गहरा हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Also Read : औरंगाबाद में उड़ीसा नंबर की कार से 80 किलो गांजा जब्त, पीछा करते ही वाहन छोड़कर भागा चालक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh kr singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >