औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-ट्रैक्टर की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Aurangabad Accident News: औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के दधपी गांव के समीप रविवार को एक कार और बालू लदे ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों (मां-बेटी समेत तीन) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

Aurangabad Accident News (गोह से मणिकांत पांडेय की रिपोर्ट ) :
गोह थाना क्षेत्र के दधपी गांव के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब अरवल जिले के प्रसिद्ध मधुसरवा मेला से पूजा-अर्चना कर लौट रही कार सामने चल रहे बालू लदे ट्रैक्टर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया.

हादसे में मां-बेटी सहित तीन की मौत, डड़वा गांव के रहने वाले थे मृतक

इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतक उपहारा थाना क्षेत्र के डड़वा गांव के निवासी थे. मृतकों की पहचान ममता देवी (45 वर्ष), उनकी पुत्री चुलबुल कुमारी (14 वर्ष) और खुशी कुमारी (18 वर्ष) के रूप में की गई है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की इस अचानक और खौफनाक मौत की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे गांव में शोक का माहौल है.

तीन लोग गंभीर रूप से घायल, दो की हालत चिंताजनक होने पर गया रेफर

इस भीषण टक्कर में कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान मुस्कान कुमारी, समर कुमार एवं संगीता देवी के रूप में हुई है. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मुस्कान कुमारी और समर कुमार की हालत को अत्यधिक चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया है, जहां वे उपचाराधीन हैं.

गोह थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही गोह थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई. पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Also Read: रोहिणी नक्षत्र में धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे किसान, औरंगाबाद में 1.72 लाख हेक्टेयर खेती का लक्ष्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >