केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, विकास और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

औरंगाबाद के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान विकास और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई.

Aurangabad News: औरंगाबाद के सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के सरकारी आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई. विधायक ने गृह मंत्री से भावी रणनीतियों को लेकर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया.

"गृह मंत्री का मार्गदर्शन राष्ट्रसेवा और संगठन के लिए प्रेरणा": विधायक

मुलाकात के बाद औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एक बेहद कुशल संगठनकर्ता हैं, जिनका मार्गदर्शन लाखों कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है.

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री से हर मुलाकात राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने की नई ऊर्जा प्रदान करती है.

विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई सकारात्मक बातचीत

विधायक ने बताया कि इस बैठक के दौरान पार्टी संगठन से जुड़े विषयों के साथ-साथ क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सकारात्मक बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री की दूरदर्शी सोच और कार्यशैली सभी के लिए अनुकरणीय है.

श्री सिंह ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के नए आयाम छू रहा है और इससे बिहार सहित औरंगाबाद जिले के समग्र विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी.

अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता

विधायक ने दोहराया कि वे अपने क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं. उनका निरंतर प्रयास है कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. राजनीतिक दृष्टिकोण से विधायक की इस शिष्टाचार भेंट को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >