Accident News: शहनाई बजने से पहले उठी युवक की अर्थी, औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में गई जान

Accident News: बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर में एक 25 वर्षीय युवक की मौत सड़क दुर्घटना मे हो गयी. बता दें कि युवक की शादी अप्रैल में होनी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Accident News: बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर में एक 25 वर्षीय युवक की मौत सड़क दुर्घटना मे हो गयी. यह घटना गुरुवार की रात्रि मदनपुर थाना क्षेत्र के घोरहत मोड़ के समीप एनएच -19 की है. मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के मुंशी बिगहा निवासी ललन विश्वकर्मा के 25 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप मे हुई है. जिसकी शादी अप्रैल महीने में होनी थी.

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

इस भीषण दुर्घटना के बाद मृतक के घर मे कोहराम मचा है. मृतक की मां पिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार युवक गुरुवार की रात्रि सड़क किनारे टहलने निकला था.उसी दौरान एक तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिसमे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही परिजन उसे सीएचसी मदनपुर ले गये. जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया. जिसकी मौत रास्ते में ले जाने के क्रम में हो गयी.

Also Read: बीपीएससी परीक्षा मामले में सुनवाई टली, पटना हाईकोर्ट में अब इस तारीख को होगी बहस

अप्रैल में होने वाली थी शादी

इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मदनपुर थाना की पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे मे लेकर शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया. मृत युवक की शादी अप्रैल महीने में होनी थी. अब घर में सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >