औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस

Accident News: बिहार के औरंगाबाद में एक तेज रफ्तार ट्रक को चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की अभी तक पहचान नही हो सकी है. घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है.

Accident News: बिहार के औरंगाबाद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर जेके मोटर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक को चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की अभी तक पहचान नही हो सकी है. घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस व एनएचएआई के अधिकारी अरविंद यादव एवं नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

इधर नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है. एनएचएआई के अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Also Read: शौक पूरा करने को इंजीनियरिंग का छात्र बना स्नैचर, पटना के इस जगह पर 2 से 3 हजार में बेचता था चोरी का मोबाईल

अभी तक शव की नहीं हो पाई पहचान

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 50 वर्ष बतायी जा रही है. मृत महिला लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है. वैसे महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस द्वारा मृतका की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है. सभी थानों को सूचना दी गयी है. पोस्टमार्टम प्रकिया के बाद महिला के शव को शव गृह में रखा गया है. अगर 72 घंटा तक मृतका महिला की पहचान नहीं होती है तो पुलिस द्वारा उसके शव को डिस्पोजल कराया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >