औरंगाबाद: रफीगंज में एबीवीपी का सदस्यता अभियान तेज, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

रफीगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का सदस्यता अभियान जोरों पर है. नगर मंत्री राहुल गुप्ता के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़ रहे हैं. एबीवीपी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संकल्प लिया है.

Aurangabad News: मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रफीगंज इकाई द्वारा नगर मंत्री राहुल गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और क्षेत्रों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संपर्क किया तथा उन्हें संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.

बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने ली सदस्यता

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने एबीवीपी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्थन व्यक्त किया. विद्यार्थियों में सदस्यता अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला.

31 अगस्त तक चलेगा सदस्यता अभियान

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हार्दिक सिंह राजपूत ने बताया कि परिषद का सदस्यता अभियान 22 जुलाई से 31 अगस्त तक संचालित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य करने वाला वैचारिक आंदोलन है.

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर

हार्दिक सिंह राजपूत ने कहा कि एबीवीपी विद्यार्थियों के बौद्धिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा युवाओं को राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता है. अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने संगठन की विचारधारा को समझते हुए सक्रिय रूप से जुड़ने की इच्छा भी जताई.

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर सह मंत्री रोहन गुप्ता, रोहित गुप्ता, रंजन कश्यप, सत्यम कुमार, प्रांशु सिंह राजपूत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read: नीतीश कुमार अगर CM रहते तो बांकीपुर नहीं हारती BJP? JDU MLA अनंत सिंह का जानिए जवाब



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >