सूर्यकुंड तालाब में नहाने के दौरान डूबा युवक, मौत

नहाने के दौरान सीढ़ी से फिसलकर गहरे पानी में गिरने की जतायी जा रही आशंका

नहाने के दौरान सीढ़ी से फिसलकर गहरे पानी में गिरने की जतायी जा रही आशंका देव. पौराणिक सूर्य कुंड तालाब में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. यह घटना शनिवार की सुबह की है. मृत युवक की पहचान नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 10 सोती मुहल्ला निवासी जगन्नाथ साव के पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है. ओमप्रकाश सुबह के वक्त सूर्यकुंड तालाब में स्नान करने गया था. नहाने के दौरान वह किसी तरह सीढ़ी से फिसलकर गहरे पानी में चला गया और कुछ ही क्षण में वह लापता हो गया. मृतक के भाई अजय साव ने बताया कि उसका भाई सुबह में नहाने गया था. तालाब में नहाने के दौरान उसका संतुलन खो गया और गहरे पानी में चला गया. आसपास कोई मौजूद नहीं था इस वजह से उसे तुरंत बचाया नहीं जा सका. दोपहर के वक्त सूचना मिली कि उसके भाई का शव तालाब में उतरा रहा है. इधर, जानकारी मिली कि तालाब में शव उतराने की सूचना मिलते ही तालाब पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी देव थाना व सीओ को दी. सूचना पर सीओ दीपक कुमार, देव थानाध्यक्ष कुमार सौरभ, एएसआइ विश्वजीत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कागजी कार्रवाई करते हुए शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. लोगों की माने तो मृतक ओम प्रकाश देव में रहकर ही फल का दुकान लगाता था. इधर मुहल्ले वालों का कहना था कि घटना सुबह की. काफी खोजबीन के बाद ओम प्रकाश साव का शव करीब सात घंटे बाद पानी में उतराता हुआ मिला. मामला जो हो पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि जरूरी प्रक्रिया पूरी कर दाह संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. इधर, शहरी इलाके के रहने वाले ओम प्रकाश की मौत के बाद शोक का माहौल कायम हो गया. मुहल्ले के लोगों ने प्रशासन से आश्रित को आर्थिक सहायता देने की मांग की है. सीओ दीपक कुमार ने बताया कि सरकारी नियमानुसार राहत दी जायेगी. आपदा के तहत चार लाख रुपये की राशि देने का प्रावधान है, जो दिया जायेगा. ज्ञात हो कि सूर्य कुंड तालाब में पहले भी कई लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है. थोड़ी सी आसवधानी से जीवन लीला समाप्त हो सकता है. वैसे भी हर दिन सैकड़ों लोग तालाब में स्नान करते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >