घर में काम कर रही महिला को सांप ने काटा

गुड़िया घर में काम कर रही थी इसी दौरान उसे एक विषैले सांप ने काट लिया

औरंगाबाद ग्रामीण. ओबरा थाना क्षेत्र के रामजीवन बिगहा गांव में विषैले सांप के काटने से एक महिला अचेत हो गयी. महिला की पहचान उक्त गांव निवासी रवि यादव की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि गुड़िया घर में काम कर रही थी. इसी दौरान उसे एक विषैले सांप ने काट लिया. चीखने-चिल्लाने की आवाज पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी ओबरा पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. समाचार प्रेषण तक सदर अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >