पत्थर से मारकर होमगार्ड का जवान को किया जख्मी

शहर के लखन मोड़ राजकीय मध्य विद्यालय संख्या दो के पास तैनात एक होमगार्ड जवान को किसी व्यक्ति द्वारा पत्थर से मारकर घायल कर दिया गया

दाउदनगर. शहर के लखन मोड़ राजकीय मध्य विद्यालय संख्या दो के पास तैनात एक होमगार्ड जवान को किसी व्यक्ति द्वारा पत्थर से मारकर घायल कर दिया गया. जवान के हाथ में चोट लगी है. हालांकि जख्मी होमगार्ड जवान दीनानाथ सिंह को यह नहीं मालूम कि किसने किस घर की छत से पत्थर फेंककर मारा है. घटना मंगलवार दोपहर को तब हुई, जब वह वहां यातायात व्यवस्था देख रहे थे. जख्मी होमगार्ड जवान ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी पर थे और ऊपर से पत्थर चलाया गया. घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार एवं पुलिस बल के जवान पहुंच गये. थानाध्यक्ष विकास कुमार के अनुसार, यहां होमगार्ड के जवान दीनानाथ सिंह और राजेंद्र सिंह यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किये गये हैं. यह जांच का विषय है कि पत्थर किसने मारा. दूसरी ओर ऐसी भी आशंका जतायी जा रही है कि शायद किसी छत से किसी बच्चे ने खेलते-खेलते पत्थर का टुकड़ा फेंक दिया हो, जो उन्हें लग गया हो. वैसे जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >