धान का बिचड़ा उखाड़ रहे किसान की वज्रपात से मौत

कपसिया गांव में बारिश के दौरान खेत में गिरा ठनका

कपसिया गांव में बारिश के दौरान खेत में गिरा ठनका

छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, गांव में मातम

प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खान कपसिया गांव में खेत में काम कर रहे एक 36 वर्षीय युवा किसान की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी शिव महतो के इकलौते पुत्र सुभाष कुमार महतो के रूप में हुई है. घटना बुधवार की दोपहर की बतायी जा रही है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि घर से आधे किलोमीटर दूर पूरब दिशा की ओर सुभाष के खेत में धान की रोपनी हो रही थी. उसी जगह पर सुभाष धान रोपने के लिए खेत को तैयार कर रहा था और खेत से बिचड़ा उखाड़ रहा था. अचानक तेज बारिश होने लगी. इसके बाद भी वह खेत में काम करते रहा. क्षणभर में तेज आवाज के साथ उसी जगह पर वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में वह आ गया. घटनास्थल पर ही सुभाष की मौत हो गयी.

जानकारी मिली कि आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों की नजर मूर्छित अवस्था में पड़े सुभाष पर गयी, तो शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के किसान व परिजन पहुंचे और उसे जिंदा समझकर आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठे. परिजनों की चीत्कार से सदर अस्पताल का कोना-कोना दहल उठा. इसके बाद घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी. परिजनों ने बताया कि सुभाष की पांच बेटियां व एक बेटा है. अब छह बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया. घटना के बाद से पत्नी बसंती देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, तो गांव में मातम पसरा हुआ है.

क्या कहते हैं थानेदार

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि खान कपसिया गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौत हुई है. फिलहाल, नगर थाना की पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी़ जिला पार्षद अनिल यादव, समाजसेवी जवाहिर मेहता, नौगढ़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष छोटू सिंह आदि ने घटना पर दुख जताया और परिजनों को ढांढ़स बंधाया.

शव वाहन के लिए घंटों इंतजार में रहे परिजनसदर अस्पताल में कुव्यवस्था का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कभी मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ता है, तो कभी पोस्टमार्टम कराने के लिए, तो कभी शव वाहन के लिए. एंबुलेंस के लिए भी इंतजार अक्सर होता है. सुभाष की मौत के बाद परिजन शव वाहन के लिए घंटों इंतजार में रहे. अस्पताल के पदाधिकारी और डॉक्टर दिलासा देते रहे. ऐसे में कुछ देर के लिए आक्रोश भी दिखा. बुधवार की सुबह बलिकरना गांव के एक व्यक्ति की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >