सोई नगर गांव में खेलने के दौरान नाले में डूबने से बच्चे की मौत

बालक अन्य बच्चों के साथ गांव के पश्चिम में बह रहे नाला के पास खेलने गया था

मदनपुर. नाले में डूबने से मासूम की मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना शनिवार की दोपहर प्रखंड मुख्यालय के सोई नगर गांव की है. मृत बालक की पहचान सोई नगर निवासी उदय राम के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है. उक्त बालक अन्य बच्चों के साथ गांव के पश्चिम में बह रहे नाला के पास खेलने गया था. इसी बीच पैर फिसलने से बच्चा नाला में गिर गया और बहते-बहते मंजरेठी गांव के समीप पहुंच गया. इधर, साथ खेल रहे अन्य बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग उक्त बच्चे को खोजने मे लग गये. मंजरेठी गांव के समीप नाले से बच्चे को निकाला गया. जिसके बाद उसे सीएचसी मदनपुर में भर्ती किया गया. जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया. जहां पर चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं गांव में मातम का माहौल छा गया. बच्चे की मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. मौत की सूचना मिलते ही मुखिया विवेक कुमार उर्फ बाबू, पैक्स अध्यक्ष धीरज सिंह, धनंजय सिंह, मुन्ना सिंह आदि लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >