औरंगाबाद नगर : सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के सत्येंद्र नगर मुहल्ले में घरेलू विवाद को लेकर एक भाई ने अपने भाई व भतीजे को लाठी-डंडेे से पिटाई कर दी. जिससे सुनील कुमार सिंह व उनके पुत्र प्रभाकर कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों पिता-पुत्र जख्मी हालत में नगर थाने पहुंचे . यहां के पुलिस ने दोनों को जख्मी होने के कारण प्रारंभिक इलाज के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.
नगर थाना की पुलिस ने बताया कि पहले इलाज कराना जरूरी है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. जख्मी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर भाई सुधीर सिंह ने लाठी-डंडे से पिटाई की है.
