शहीदों के सम्मान में निकाला पैदल मार्च

औरंगाबाद नगर : जम्मू कश्मीर के उड़ी आंतकी हमले के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों के प्रति भारतीय सेवा दल के सदस्यों ने मार्च निकाला. शहर के बाइपास चौक से मार्च निकाल कर रमेश चौक पहुंचे, जहां शहीद जवानों के प्रति दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी. मार्च के माध्यम से भारतीय सेवा […]

औरंगाबाद नगर : जम्मू कश्मीर के उड़ी आंतकी हमले के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों के प्रति भारतीय सेवा दल के सदस्यों ने मार्च निकाला. शहर के बाइपास चौक से मार्च निकाल कर रमेश चौक पहुंचे, जहां शहीद जवानों के प्रति दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी. मार्च के माध्यम से भारतीय सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने देशप्रेम अभियान की शुरुआत की है. इस मौके पर सेवा दल के अध्यक्ष विभांशु मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार को इस पर तुरंत मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए. इस मौके पर राकेश कुमार, राधा, आनंद, शिवम, प्रभात, सुनिता, नितेश, विश्वजीत आदि शामिल थे.

रमेश चौक पर प्रदर्शन करते भारतीय सेवा दल के कार्यकर्ता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >