प्रखंड मुख्यालय आने में लग जाते हैं पांच घंटे

औरंगाबाद सदर : पूर्व मंत्री डाॅ सुरेश पासवान ने कहा है कि कुटुंबा विधानसभा में सड़कों की हालत दयनीय है. चाहे, गांवों की सड़कें हो या फिर मुख्य सड़क. सबकी हालत बदतर है. चतरा मोड़ से नवीनगर वाया -बरियावा रोड जो औरंगाबाद जिला मुख्यालय को जोड़ता है, उसपर आवागमन ठप है. इस सड़क के आसपास […]

औरंगाबाद सदर : पूर्व मंत्री डाॅ सुरेश पासवान ने कहा है कि कुटुंबा विधानसभा में सड़कों की हालत दयनीय है. चाहे, गांवों की सड़कें हो या फिर मुख्य सड़क. सबकी हालत बदतर है. चतरा मोड़ से नवीनगर वाया -बरियावा रोड जो औरंगाबाद जिला मुख्यालय को जोड़ता है, उसपर आवागमन ठप है. इस सड़क के आसपास बसी लाखों की आबादी 40 किमी. कुटुंबा -अंबा होकर जिला मुख्यालय आने को मजबूर हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार के किसी भी जगह से पांच घंटा में पटना पहुंचने के लिए सड़क बना दिये हैं, लेकिन स्थानीय लोगों को औरंगाबाद जिला मुख्यालय पहुंचने में ही चार -पांच घंटे लग जाते हैं. चतरा- नवीनगर सड़क के पवई-सुंदरगंज के बीच में बटाने नदी पर पुल पांच साल से ज्यादा समय बीत गये. अभी तक न तो अधिकारियों ने इस ओर ध्यान दिया है और न ही जनप्रतिनिधियों ने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >