कार्यपालक अभियंता को दिये निर्देश
औरंगाबाद शहर : जले ट्रांसफाॅर्मर को बदलने में हो रही देरी व विद्युत विपत्र में आ रही शिकायतों को लेकर औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर विद्युत विभाग पहुंचे और कार्यपालक अभियंता से बात कर शिकायतों को दूर करने की बात कही. विधायक ने कार्यपालक अभियंता को स्पष्ट कहा कि जले हुए ट्रांसफार्मरों को बदला नहीं जा रही है, उसमें देरी हो रही है. गांव के लोग शिकायतों का पिटारा लेकर घुम रहे है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है. विद्युत विपत्र की ज्यादा शिकायतें मिल रही है. उपभोक्ताओं के पास समय पर विद्युत विपत्र नहीं पहुंच रहा है.
ऐसे में परेशानियां बढ़ती जा रही है,इसको जल्द ठीक किया जाना चाहिए.डबुरा गांव के एक दर्जन से अधिक लोग शिकायत करने पहुंचे थे. उनका कहना था कि दो-तीन वर्षों से बील नहीं पहुंच रहा है. जिनका कनेक्शन है उन्हीं पर एफआइआर भी हो रहा है. शहर के लोगों ने भी कई समस्याओं से अवगत कराया है. कार्यपालक अभियंता ने विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द ही सुधार कर लिया जायेगा. जहां-जहां विद्युत से संबंधित समस्या है उसे भी दूर कर लिया जायेगा. मौके पर शिवपूजन सिंह, प्रदीप सिंह, नवलेश सिह, सुजीत सिंह, पप्पू यादव, मोहन कुमार आदि लोग मौजूद थे.
