शहर में पहुंचने से पहले पकड़ी गयी शराब की बड़ी खेप

एक तस्कर गिरफ्तार, ऑटो से शराब ला रहे थे जिला मुख्यालय औरंगाबाद नगर : जम्होर थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद की है. साथ ही एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. यह शराब मंगलवार की सुबह औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ 98 के चित्रगोपी मोड़ के समीप से बरामद की गयी […]

एक तस्कर गिरफ्तार, ऑटो से शराब ला रहे थे जिला मुख्यालय

औरंगाबाद नगर : जम्होर थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद की है. साथ ही एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. यह शराब मंगलवार की सुबह औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ 98 के चित्रगोपी मोड़ के समीप से बरामद की गयी है. इनमें 2400 दो सौ एमएल के पाउच, 375 एमएल की 40 पीस मैगडॉवल, 750 एमएल की 31 पीस इंपिरियल ब्लू, 375 एमएल की 20 बोतल इंपिरियल ब्लू शराब यानी कि, कुल मिला कर 525 लीटर बरामद की गयी है.
साथ ही एक तस्कर कमलेश कुमार निवासी महथू को गिरफ्तार करते हुये ऑटो को जब्त किया है. इससे संबंधित जानकारी देते हुये जम्होर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति ऑटो से भारी मात्रा में शराब लेकर कहीं जा रहा है. सूचना के आधार पर दल-बल के साथ छापेमारी की गयी, तो चित्रगोपी मोड़ के समीप से पकड़ा गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब झारखंड से ट्रेन के माध्यम से लायी गयी थी.
कमलेश कुमार ऑटो से लेकर जिला मुख्यालय जा रहा था, जहां इसका बिक्री की जानी थी. थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी सूरत में थाना क्षेत्र में शराब का धंधा व सेवन नहीं होने देंगे. इधर, विश्वस्त सूत्रों की मानें तो कमलेश कुमार शराब लेकर ऑटो से आसानी से जा रहा था. इसी बीच सड़क पर टहलने वाले कुछ युवकों ने शराब ले जाते हुए देख लिया, इसके बाद पीछा कर शराब के साथ ऑटो को पकड़ लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >