औरंगाबाद (नगर)कड़ाके की पड़ रही ठंड में जिला प्रशासन द्वारा शहर के चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जामा मसजिद के समीप जिला प्रशासन का पुतला फूंका. इस दौरान पार्टी के मीडिया प्रभारी मो शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने कहा कि कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सरकार द्वारा शहर के चौक-चौराहों पर अलाव जलाने और कंबल वितरण की बात कही जा रही है, लेकिन औरंगाबाद में कहीं पर न तो जिला प्रशासन द्वारा कंबल वितरण किया गया और न ही अलाव की व्यवस्था की गयी है.
इसके कारण शहरवासी काफी परेशान हैं. मजदूरी कर परिवार के भरण पोषण करने वाले फुटपाथी दुकानदार व रिक्शाचालक किसी तरह ठंड के मौसम में मजदूरीकर रहे हैं. यदि जिला प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की, गयी तो सड़क जाम किया जायेगा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों को बंद किया जाये. जिले के गरीबों को चिह्न्ति कर कंबल दिया जाये. पुतला दहन में कमलेश गुप्ता, मो जसीन, धीरज कुमार, अभिजीत सिंह, रमाकांत पांडेय, डबलू खां, सन्नी कुमार, राहुल कुमार, अनुज कुमार, त्रिलोकी कुमार, धनंजय कुमार, मंटू सिंह, रोहित सिंह, मो इरशाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
