राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए दी परीक्षा

औरंगाबाद (नगर) : भारत स्काउट्स व गाइड के प्रशिक्षण केंद्र बभंडी में शनिवार को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए 105 कैडेटों ने परीक्षा दी. मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) सत्येंद्र मिश्र ने प्रश्न पत्रों के पैक का सील खोला. इस मौके पर डीटीओ ने कहा कि बच्चों के लिए यह काफी सुनहरा अवसर है. इस […]

औरंगाबाद (नगर) : भारत स्काउट्स व गाइड के प्रशिक्षण केंद्र बभंडी में शनिवार को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए 105 कैडेटों ने परीक्षा दी. मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) सत्येंद्र मिश्र ने प्रश्न पत्रों के पैक का सील खोला.

इस मौके पर डीटीओ ने कहा कि बच्चों के लिए यह काफी सुनहरा अवसर है. इस परीक्षा में पास होने के बाद उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जाएगा. वैसे भी स्काउट एवं गाइड के लोग काफी मेहनत करने वाले होते हैं. श्री मिश्र ने प्रशिक्षण केंद्र में आइपी योजना के तहत दो चापाकल लगाने की घोषणा की.

इस दौरान स्काउट गाइड के राज्य सचिव श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि पूरे बिहार में प्रशिक्षण केंद्र नहीं है. इस जिला में केंद्र है भी, तो वह सुविधा विहीन है, जबकि बिहार समेत अन्य राज्यों से बच्चे यहां पर प्रशिक्षण लेने के लिए आते हैं. इस मौके पर स्काउट गाइड के अशोक कुमार महापात्र, रवींद्र कुमार रवि सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >