औरंगाबाद कार्यालय : नववर्ष 2014 इस बार बुधवार को आया. भगवान सिद्धि विनायक गणोश की पूजा-अर्चना का प्रमुख दिन बुधवार ही होता है. इसी को लेकर गणपति मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ी रही.
पूजा-अर्चना का कार्य सुबह सात बजे होने वाली आरती से प्रारंभ हो गयी थी. आरती में शामिल होने के लिए ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में आये थे. भगवान सिद्ध विनायक गणोश की आरती जैसे ही पूर्ण हुई. पूजा-अर्चना करने वालों की भीड़ बढ़ती गयी. मंदिर के पुजारी मृत्युंजय पाठक के अनुसार, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दोपहर के एक बजे तक पट खुला रहा.
श्रद्धालुओं की संख्या में कमी हुई तब एक घंटे के लिए मंदिर का पट बंद किया गया. फिर दो बजे पट खोला गया. पुजारी ने बताया कि इस वर्ष काफी अधिक श्रद्धालु पहुंचे. शाम चार बजे से महिला श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया व संध्या में प्रसाद वितरण किया गया.
