बॉलीबॉल में डालमियानगर बना विजेता

बॉलीबॉल में डालमियानगर बना विजेता फोटो नंबर-2 -कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सा प्रभारी डा मिथलेश सिंह व अन्य प्रतिनिधि 4 नवीनगर (औरंगाबाद)नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में बॉलीबॉल का फाइनल मैच डालमियानगर व नाउर की टीमों के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में डालमियानगर ने नाउर को 3-2 से हरा कर मैच को […]

बॉलीबॉल में डालमियानगर बना विजेता फोटो नंबर-2 -कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सा प्रभारी डा मिथलेश सिंह व अन्य प्रतिनिधि 4 नवीनगर (औरंगाबाद)नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में बॉलीबॉल का फाइनल मैच डालमियानगर व नाउर की टीमों के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में डालमियानगर ने नाउर को 3-2 से हरा कर मैच को जीत लिया. इससे पहले मैच का उद्घाटन नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ मिथिलेश सिंह व कांग्रेस नेता श्याम बिहारी ने किया. विजेता टीम डालमियानगर को अजय कुमार सिन्हा व उपविजेता को श्यामबिहारी सिंह ने ट्राफियां प्रदान की. मैन ऑफ द मैच नाउर की टीम के बदरी नारायण सिंह व मैन आफ द सीरिज, डालमियानगर के राकेश कुमार दिया गया. इस मौके पर अमृत प्रधान, प्रमोद सिंह, परवेज आलम, धर्मेंद्र कुमार, विक्की कुमार, संजय राणा, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार, पप्पू सिंह, राम इकबाल शर्मा व दीनानाथ राम समेत कई गण्यमान्य लोग उपथित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >