कमजोर बच्चों के विकास पर जोरफोटो नंबर-1 – तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला को संबोधित करते प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह व अन्य. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवीनगर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला आरंभ प्रतिनिधि 4 नवीनगर (औरंगाबाद)नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के भगवानोंखाप अवस्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला आयोजन का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन भारती शिक्षा समिति सदस्य श्रीकांत तिवारी व विद्यालय प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप किया. सामूहिक वंदना के साथ कार्यशाला शुरू हुई. कार्यशाला के पहले दिन सत्र के विषय प्रतिपादन पर विशेष जोर दिया गया तथा आचार्यों को विषय के प्रति सजगता रखने, सहभागिता सुनिश्चित करने व कार्ययोजना तैयार करते समय लक्ष्य के अनुरूप संपूर्ण कार्य किये जाने पर विशेष बल दिया गया. साथ ही सभी शिक्षकों को विभिन्न बिंदुओं को अपनी डायरी में अंकित करने पर भी बल दिया गया. पंजी व फाइलों को व्यवस्थित कर उसे अद्यतन करने व अधूरे कार्य की पूर्णता के लिए कार्यालय कर्मियों को जुटाने पर बल दिया गया. इसके अलावा विगत सत्र लेखा को व्यवस्थित कर अंकेक्षण की तैयारी कार्यालय द्वारा किये जाने कि बात कही गयी और विषयवार मूल्यांकन व बच्चों की उपस्थिति व अनुपस्थिति पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान वार्षिक कार्ययोजना से संबंधित सभी बातों की जानकारी देते हुए इसके क्रियान्वयन विचार किया गया. विद्यालय स्तरीय कार्यक्रम का निर्धारण के लिए प्रत्येक कार्य के लिए आचार्य के प्रभारी नियुक्त किया गया. कमजोर व समस्यात्मक बच्चों को चिह्नित कर उनके विकास की योजना बनायी गयी. समरस्ता पर्यावरण, साक्षरता व संस्कार केंद्र व अन्य सेवा कार्य की ठोस योजना तैयार करते हुए राष्ट्रीय व सामाजिक कार्यों में अनिवार्य सहभागितता सुनिश्चित करने की बात कही गयी. इस दौरान प्रभारी आचार्य दीदी, समिति सदस्य नरेश सिंह, आचार्य लखन मेहता, संजय तिवारी, दिलीप कुमार सिंह, लखन लाल शर्मा, अर्पणा कुमारी, उषा कुमारी व अर्चना कुमारी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी व समिति सदस्य शामिल थे.
कमजोर बच्चों के विकास पर जोर
कमजोर बच्चों के विकास पर जोरफोटो नंबर-1 – तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला को संबोधित करते प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह व अन्य. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवीनगर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला आरंभ प्रतिनिधि 4 नवीनगर (औरंगाबाद)नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के भगवानोंखाप अवस्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला आयोजन का शुभारंभ किया […]
