बाइक के लिए महिला की हत्या !

ओबरा थाने के अदमा गांव में दिया गया घटना को अंजाम शादी के एक साल ही एक महिला की दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुरालवालों ने जान ले ली. इस मामले में पित व ससुर को गिरफ्तार कर जिले भेज दिया गया है. औरंगाबाद (ग्रामीण) : जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के अदमा […]

ओबरा थाने के अदमा गांव में दिया गया घटना को अंजाम
शादी के एक साल ही एक महिला की दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुरालवालों ने जान ले ली. इस मामले में पित व ससुर को गिरफ्तार कर जिले भेज दिया गया है.
औरंगाबाद (ग्रामीण) : जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के अदमा गांव में सोमवार की देर शाम दहेज में बाइक की मांग को लेकर राधा देवी नामक एक महिला की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. बारुण थाना क्षेत्र के सिरिस गांव के रहनेवाले महिला के पिता मनोज राम ने ओबरा थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें महिला के पति राजकिशोर राम, ससुर जनेश्वर राम, सास मालती देवी व पति के दादा सियाराम को आरोपित बनाया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति व ससुर को गिरफ्तार किया.
मंगलवार की सुबह राधा के शव काे पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उसके मायकेवालों को सौंप दी. पुलिस को दिये बयान में मनोज राम ने कहा है कि मई 2015 में अपनी बेटी राधा की शादी अदमा गांव के जनेश्वर राम के पुत्र राजकिशोर राम के साथ की थी.
शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज में बाइक के लिए ससुरालवाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे. सोमवार की शाम ससुरालवालों ने राधा के मुंह में कपड़ा ठूंस गला दबा कर हत्या कर दी. इससे पहले राधा ने बात भी की थी, लेकिन उसने प्रताड़ना के बारे में नहीं बताया था. इसके कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि राधा की हत्या कर दी गयी है.
इस बारे में ओबरा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पिताके बयान पर धारा 304-डी, 35 भादवि के तहत कांड संख्या 49/16 दर्ज कर लिया गया है. महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >