कई उम्मीदवारों ने किये जिला पर्षद के लिए नामांकन

औरंगाबाद (नगर) : मदनपुर, रफीगंज, नवीनगर प्रखंड में हो रहे पंचायत चुनाव के नामांकन को लेकर जिला मुख्यालय स्थित अनुमंडल कार्यालय में जिला पर्षद सदस्य के लिए नामांकन किया जा रहा है. गुरुवार को क्षेत्र संख्या अाठ से सिराजी अमीन, किरण देवी, क्षेत्र संख्या नौ से ऐहसानुल हक, कंचन सिंह, क्षेत्र संख्या 10 से शिवदत […]

औरंगाबाद (नगर) : मदनपुर, रफीगंज, नवीनगर प्रखंड में हो रहे पंचायत चुनाव के नामांकन को लेकर जिला मुख्यालय स्थित अनुमंडल कार्यालय में जिला पर्षद सदस्य के लिए नामांकन किया जा रहा है.
गुरुवार को क्षेत्र संख्या अाठ से सिराजी अमीन, किरण देवी, क्षेत्र संख्या नौ से ऐहसानुल हक, कंचन सिंह, क्षेत्र संख्या 10 से शिवदत राम, क्षेत्र संख्या 11 से गया प्रसाद, क्षेत्र संख्या 13 से आशिफ साह, गया प्रजापति, क्षेत्र संख्या 20 से रमनी देवी, क्षेत्र संख्या 21 से रामेश्वर राम, राम सुंदर राम, मोतीलाल ने नामांकन का परचा दाखिल किया. उक्त आशय की जानकारी अपर निर्वाची पदाधिकारी सरफराज नवाज ने दी. बताते चलें कि नामांकन को लेकर पूरे दिन अनुमंडल परिसर में गहमा-गहमी का माहौल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >