जिस सरकारी अस्पताल में होगी मौत, वहीं से बनेगा प्रमाणपत्र

औरंगाबाद (नगर) : रत सरकार के महारजिस्ट्रार व सांख्यिकी निदेशालय, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अजय कुमार चौधरी ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डाॅ आरपी सिंह ने की. इस दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने […]

औरंगाबाद (नगर) : रत सरकार के महारजिस्ट्रार व सांख्यिकी निदेशालय, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अजय कुमार चौधरी ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डाॅ आरपी सिंह ने की.
इस दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों का मौत इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल में होती है, उनलोगों का मृत्यु प्रमाणपत्र उसी अस्पताल से जारी किया जायेगा. साथ ही, मौत का कारण भी स्पष्ट किया जायेगा. सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकत्सिा पदाधिकारी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के लिए सक्षम हैं. मृत लोगों के नाम रजिस्ट्रर में अंकित करते हुए समय पर विभाग को सौंपेंगे.
इसके अलावा बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र भी संबंधित सरकारी अस्पताल में जारी किया जायेगा. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. इस मौके पर जिला मलेरिया पदाधिकारी डाॅ जनार्दन प्रसाद, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डाॅ ईश्वर प्रसाद साहा व डाॅ विनय कुमार सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >