औरंगाबाद (नगर) : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से दो पिस्टल व चोरी की चार बाइक बरामद की गयी. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस पदाधिकारी नहीं कर पा रहे हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी एक जगह पर बैठ कर अपराधी घटना का योजना बना रहे थे. इसकी गुप्त सूचना मुफस्सिल थानाध्यक्ष सहूद अख्तर को मिली. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक स्थान ने चार अपराधियों को गिरफ्तार का लिया. अपराधियों के निशानदेही पर दो पिस्टल व चोरी की चार बाइक सदर प्रखंड के ही मौलानगर गांव से बरामद की गयी.
हालांकि इस संबंध में पक्ष जानने के लिये लगातार संपर्क किया गया लेकिन वे घटना की पुष्टि नहीं कर सके. इधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि झारखंड इलाके में छापेमारी की जा रही है जो जल्द ही बड़ा गिरोह का खुलासा हो सकेगा. सूत्रों ने यह भी बताया कि पूरी घटना की जानकारी गुरुवार को मीडिया के समक्ष दी जायेगी.
