ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारें रहीं बंद

औरंगाबाद (सदर) : माओवादी नेता चिराग दा की मौत के विरोध में भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा 48 घंटे का बिहार बंद के दूसरे दिन भी जिले में व्यापक असर दिखा. जिले के कई प्रखंड मुख्यालयों में दुकानें बंद रहीं और सरकारी कार्यालयों में भी ताले लटके रहे. वाहनों के नहीं चलने से सड़कों पर सन्नाटा […]

औरंगाबाद (सदर) : माओवादी नेता चिराग दा की मौत के विरोध में भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा 48 घंटे का बिहार बंद के दूसरे दिन भी जिले में व्यापक असर दिखा. जिले के कई प्रखंड मुख्यालयों में दुकानें बंद रहीं और सरकारी कार्यालयों में भी ताले लटके रहे. वाहनों के नहीं चलने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा.
मंगलवार को बंदी का व्यापक असर सरकारी परियोजना बीआरबीसीएल और एनपीजीसी पर भी दिखा. यहां नक्सली बंदी के कारण परियोजना का काम ठप रहा. नवीनगर प्रखंड के कई गांवों व बाजार प्रभावित रहे. वहीं छोटी गाड़ियों का भी परिचालन ठप पड़ा रहा.
इस प्रखंड के बैंकों व डाकघरों में भी ताले लटके रहे. देव व कुटुंबा प्रखंड के अधिकांश इलाके में नक्सली बंद का असर दिखा. यहां की भी दुकानों बंद रहीं. ग्रामीण इलाकों में नक्सलियों का खौफ ज्यादा दिखा. नक्सली बंद को लेकर सीआरपीएफ व कोबरा के जवान नक्सल प्रभावित इलाकों में गश्त लगाते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >