औरंगाबाद (ग्रामीण) : दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार गांव में एक हजार रुपये बकाया नहीं मिलने पर कुदाल से मार कर सुभाष प्रसाद को घायल कर दिया गया. घटना सोमवार की रात की है. घायल व्यक्ति को इलाज के लिये स्थानीय पीएचसी में ले जाया गया.
पीएचसी के चिकित्सक डाॅ विनोद कुमार शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया है. जख्मी व्यक्ति 45 वर्षीय सुभाष ने पुलिस को दिये अपने बयान में गांव के ही सुरेंद्र साव व श्याम सुंदर को घटना का आरोपित बनाया है. पुलिस को दिये बयान में कहा है कि आरोपित का हम पर एक हजार रुपये चावल का बकाया है.
आरोपित मेरे घर रुपये मांगने आया. मैंने बाद में उसे रुपये देने की बात कही. इस पर विवाद हो गया. इसी दौरान श्याम सुंदर ने कुदाल से वार कर जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है.
