औरंगाबाद (ग्रामीण) : अति नक्सल प्रभावित ढिबरा थाना क्षेत्र के ढाबी गांव के समीप सर्च अभियान में लगे पुलिस के जवान एक बम विस्फोट की घटना में बाल -बाल बच गये. इस घटना में एक कुत्ते की मौत हो गयी. घटना सोमवार की है. बताया जाता है कि एक कुत्ता सीआरपीएफ कैंप भलुआरी में ही रहता था. बम किसने लगाया यह स्पष्ट नहीं हो सका है.
पुलिस के पदाधिकारी भी कुछ भी कहने से परहेज करते रहे. पुलिस के एक पदाधिकारी ने बताया कि जंगली सूअरों को मारने के लिए बम लगाया गया था. इधर, पता चला है कि जिस वक्त विस्फोट हुई उस वक्त पुलिस के जवान सर्च अभियान में लगे थे. जवानों से कुछ ही दूरी पर अचानक विस्फोट हुआ. इससे जवानों में हड़कंप मच गया. फिलहाल ढिबरा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मामले की छानबीन कर रहे है.
