प्रशासन ने की व्यक्तिगत कार्रवाई : सांसद

औरंगाबाद (कार्यालय) : प्रशासन ने अभी का जो माहौल बनाया है इसमें व्यक्तिगत दुश्मनी की स्थिति उत्पन्न की गयी है. उक्त बातें औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि मेरे परिवार पर साजिश के तहत कार्रवाई की जा रही है.मेरा मानना है कि जनता व जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने का यह […]

औरंगाबाद (कार्यालय) : प्रशासन ने अभी का जो माहौल बनाया है इसमें व्यक्तिगत दुश्मनी की स्थिति उत्पन्न की गयी है. उक्त बातें औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि मेरे परिवार पर साजिश के तहत कार्रवाई की जा रही है.मेरा मानना है कि जनता व जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने का यह प्रयास जिस तरह किया जा रहा है शायद अंगरेजी हुकूमत में भी नहीं किया गया होगा. सांसद ने खुल कर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मेरा कसूर सिर्फ इतना है कि नवीनगर में बननेवाले बिजली घर को लेकर किसान अपनी जमीन की सही कीमत मुआवजे के रूप में मांग रहे है. मैं उनके संगठन का मुख्य संरक्षक हूं.
नवीनगर में लगनेवाले बीआरबीसीएल परियोजना के पक्षधर भी हूं. क्योंकि यह परियोजना राष्ट्र हित के लिए है. इस संबंध में जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने बताया कि व्यक्तिगत कार्रवाई नहीं है. अन्य कुछ लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है. सांसद द्वारा यह कहा जाना कि किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है यह गलत है. नौ फरवरी को किसानों के साथ सांसद भी थे. समाहरणालय के सभागार में आवासीय भूमि के मुआवजे को लेकर जो बातें तय हुई थी उसमें आमसभा करने या परियोजना में काम बंद करने की कहीं कोई बात नहीं कही गयी थी. ऐसे में मुझे क्या जानकारी है कि आमसभा कहीं हो रही है या नहीं हो रही है. रही बात कार्रवाई की तो उसका आमसभा से कोई मतलब नहीं है. गलत हो रहा था इस लिये कार्रवाई हुई है.
एसडीओ ने प्रतिशोध की भावना से की छापेमारी . सांसद ने कहा कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी से एक जमीन के मामले में हमने जनता का पक्ष रखा था. एसडीओ ने एक जमीन पर बिना थाने के प्रतिवेदन के धारा 144 लगा दी थी. जनप्रतिनिधि होने के नाते उनसे कहा था कि आप पदाधिकारी हैं. आपको न्याय करना चाहिए. 144 लगाने के पहले पुलिस रिपोर्ट मंगा लेते.
इसके बाद कार्रवाई करते. सांसद ने यह भी कहा कि यह मामले में एसडीओ ने इस लिये बिना पुलिस रिपोर्ट के धारा 144 लगाया था कि एक खास वर्ग से जुड़ा यह मामला था और हमने उनसे पूछा था कि क्या हर मामले में आप बिना पुलिस रिपोर्ट के ही धारा 144 लागू करते हैं. सांसद ने कहा कि एसडीओ इसी बात को लेकर मेरे परिवार के विरूद्ध कार्रवाई की साजिश रची है.
पुलिस रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं थी : एसडीओ . सदर एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह मामला हमारे न्यायालय से संबंधित है. न्यायालय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई हुई है. ला इन आर्डर हमें देखना है. मामले को देख कर पुलिस रिपोर्ट मंगायी जाती है. जहां तक साजिश रचने की बात है. ऐसा मैं नहीं मानता हूं. डीएम के आदेश पर कार्रवाई की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >