मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आया मौका

-विशेष संक्षिप्त पुनर्रीक्षण के लिए मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन औरंगाबाद (नगर) : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विशेष संक्षिप्त पुनर्रीक्षण के लिए फोटो निर्वाचक सूची का प्रकाशन गुरुवार को किया गया है. डीएम कंवल तनुज ने बताया कि जिन लोगों ने एक जनवरी 2016 को 18 वर्ष की आयु पूरी […]

-विशेष संक्षिप्त पुनर्रीक्षण के लिए
मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन
औरंगाबाद (नगर) : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विशेष संक्षिप्त पुनर्रीक्षण के लिए फोटो निर्वाचक सूची का प्रकाशन गुरुवार को किया गया है. डीएम कंवल तनुज ने बताया कि जिन लोगों ने एक जनवरी 2016 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर लिये हैं, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जायेगा. इसके लिये नये मतदाता प्रपत्र छह भर कर संबंधित बीएलओ दे सकते हैं.
इस दौरान मोबाइल नंबर, इ-मेल आइडी व आधार नंबर भी देना होगा. नाम हटाने के लिए प्रपत्र सात भरना होगा. त्रुटि का निराकरण व नाम-पता संशोधन के लिए प्रपत्र आठ भरना होगा. इसके लिए विधानसभा सभावार नोडल पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं, जिनमें गोह विधानसभा क्षेत्र के लिए दाउदनगर एसडीओ राकेश कुमार, ओबरा विधानसभा क्षेत्र के लिए दाउदनगर डीसीएलआर मनोज कुमार, नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिये डीसीएलआर अजय कुमार सिंह, कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के लिये अपर समाहर्ता राम अनुग्रह नारायण सिंह, औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिये एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद व रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए डीडीसी संजीव कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है. इनके अलावा मतदाता बीडीओ से भी संपर्क कर सकते हैं.
सात,14 व 21 फरवरी को सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथ पर रहने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान नोडल पदाधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >