औरंगाबाद (नगर) : शहर में वाहन चोरी रोकने के लिए नगर थाने की पुलिस प्रयास कर रही है. शहर के चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है. बावजूद शहर में बाइक चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही है. बुधवार को भी नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से चोरों ने दो बाइकें चुरा लीं. दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
पहला प्राथमिकी में नवीनगर थाने के घिरसिंडी निवासी सुरेंद्र मिस्त्री ने उल्लेख किया है कि जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए बाइक से निबंधन कार्यालय, औरंगाबाद आये हुये थे. निबंधन कार्यालय के बाहर अपनी हीरो होंडा (जेएच 03 डी 5330) बाइक खड़ी कर काम कराने चले गये. जमीन रजिस्ट्री के बाद लौटे, तो बाइक गायब थी. काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चला.
दूसरी प्राथमिकी में औरंगाबाद शहर के कर्मा रोड के सर्वोदयनगर मुहल्ले के रूपेश कुमार ने कहा है कि बुधवार को वह क्लब रोड स्थित अपने बहन के घर गया हुआ था. घर के बाहर अपनी पैशन प्रो नामक बाइक (बीआर 26 बी 6611) खड़ी की थी. जब पांच मिनट बाद लौटा, तो बाइक गायब थी. पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गयी है.
गौरतलब है कि जनवरी से अब तक शहर में आधा दर्जन से अधिक बाइकों की चोरी हो गयी है. एक भी बाइक को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है.
