''सूबे में अपराध व हत्या का दौर शुरू''

जन अधिकार पार्टी ने समाहरणालय के पास दिया धरना औरंगाबाद (सदर) : मंगलवार को अमर शहीद जगदेव प्रसाद के जयंती के अवसर पर जन अधिकार पार्टी द्वारा समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया. धरने के माध्यम से कार्यकतओं ने विभिन्न मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट ठ कराया. धरने के माध्यम से संपूर्ण शराबबंदी, धान […]

जन अधिकार पार्टी ने समाहरणालय के पास दिया धरना
औरंगाबाद (सदर) : मंगलवार को अमर शहीद जगदेव प्रसाद के जयंती के अवसर पर जन अधिकार पार्टी द्वारा समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया. धरने के माध्यम से कार्यकतओं ने विभिन्न मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट ठ कराया. धरने के माध्यम से संपूर्ण शराबबंदी, धान क्रय करने हेतु व राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर अपनी आवाज को बुलंद किया.
धरने की अध्यक्षता पार्टी के संजय यादव ने की. इस दौरान संजय यादव ने कहा कि बिहार में हत्या व अपराध का दौर शुरू हो गया है. मौजूदा सरकार अपने वादों के विपरीत चल रही है. राज्य में पूर्ण शराबबंदी एक साथ होनी थी, लेकिन इसे किस्तो में किया जा रहा है. इस बीच छात्र जन अधिकार परिषद के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, छात्र जिलाध्यक्ष विजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि लालू प्रसाद व नीतीश कुमार की सरकार अपराध, दुष्कर्म व छेड़छाड़ की एक नयी परिभाषा गढ़ रहे हैं.
महागंठबंधन के विधायक, जनप्रतिनिधि सेवाभाव भूल कर अपनी मार्यादाओं को लांघते हुए कानून व समाज की अवहेलना कर रहे हैं. युवा शक्ति जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार टोनी ने कहा कि बिहार में किसानों का धान क्रय नहीं होने के कारण वे लाभकारी मूल्यों से वंचित हैं. किसानो की अनदेखी की जा रही है. धरने के दौरान राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र यादव, रामजन्म यादव, अरविंद भगत, सूर्यदेव यादव, माथुर सिंह भोक्ता, लल्लू सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >