रजिस्ट्री फीस में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा ने दिया धरना

औरंगाबाद (ग्रामीण) : भूमि क्रय-विक्रय हेतु न्यूनतम मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि से स्पष्ट होता है कि बिहार सरकार जन विरोधी है. रजिस्ट्री फीस में जो न्यूनतम बढ़ोतरी प्रति डिसमिल किया गया है वह बहुत ही अव्यवहारिक है. राज्य सरकार का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है,जो बरदाश्त के योग्य नहीं है. जनता […]

औरंगाबाद (ग्रामीण) : भूमि क्रय-विक्रय हेतु न्यूनतम मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि से स्पष्ट होता है कि बिहार सरकार जन विरोधी है. रजिस्ट्री फीस में जो न्यूनतम बढ़ोतरी प्रति डिसमिल किया गया है वह बहुत ही अव्यवहारिक है. राज्य सरकार का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है,जो बरदाश्त के योग्य नहीं है. जनता इसका समय पर जवाब देगी. ये बातें औरंगाबाद में निबंधन कार्यालय के समीप आयोजित भारतीय जनता पार्टी के धरना को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा नेता डाॅ भीम सिंह ने कहीं.
पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने भी भूमि क्रय-विक्रय के न्यूनमत मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि पर राज्य सरकार को जम कर कोसा और कहा कि यह जनता के साथ धोखा है. धरने की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि रजिस्ट्री मूल्यांकन कम नहीं हुआ तो रजिस्ट्री ऑफिस को आम लोगों के सहयोग से अनिश्चितकाल तक बंद करा दिया जायेगा. धरने की देखरेख जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की.
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रदेव यादव, जिला मीडिया प्रभारी लाल मोहन यादव, किसान मोरचा अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, विनोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, पूनम देवी, मधेश्वर चंद्रवंशी, रघुनाथ राम, रामरूप सिंह, राकेश कुमार देवता, नरेश गुप्ता आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >