दाउदनगर में एक ही रात चार दुकानों में चोरी

दाउदनगर (अनुमंडल) : अनुमंडल मुख्यालय के भखरूआ स्थित गया रोड में रविवार की रात चोरों ने चार दुकानों का वेंटिलेटर तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों द्वारा तीन दुकानों से रखे नकद रुपये चोरी कर ली, जबकि एक संस्थान का सामान तितर-बितर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, चोरों ने एजाज अहमद […]

दाउदनगर (अनुमंडल) : अनुमंडल मुख्यालय के भखरूआ स्थित गया रोड में रविवार की रात चोरों ने चार दुकानों का वेंटिलेटर तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों द्वारा तीन दुकानों से रखे नकद रुपये चोरी कर ली, जबकि एक संस्थान का सामान तितर-बितर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार, चोरों ने एजाज अहमद के पार्ट्स दुकान से 12 हजार रुपया, बिरजु साव के किराना दुकान से 30 हजार रुपये व विक्रमा साव के किराना दुकान से 20 हजार 600 रुपये लेकर फरार हो गये. जबकि कृष्णा कोचिंग के दराज का ताला तोड़ कर सामान तितर-बितर कर दिया गया. घटना की सूचना इन दुकानदारों को तब मिली जब सोमवार की सुबह ये अपनी दुकान पर गये, तो वेंटिलेटर को बोरे से ढका पाया. सामान तितर-बितर था.

दराज तोड़ कर नगद रुपये चोरी कर ली गयी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार व थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने पहुंच कर छानबीन की. थानाध्यक्ष ने बताया कि कारवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >